Skip to Content
  • "All donations are eligible for tax exemption under Section 80G of the IT Act, 1961."
  • Follow us
Buxar Medical City
  • 0
    My Cart
  • Sign in
  • Home
  • Medical CIty
  • Our Work

    Our Work


    Our Work Impact Updates
  • Gallery
  • Model Clinic
  • Find My Doctor
  • Contact
  • ​​
    Rs 10 = 1 Brick (Donate)
Buxar Medical City
  • 0
    • Home
    • Medical CIty
    • Our Work
    • Gallery
    • Model Clinic
    • Find My Doctor
    • Contact
  • "All donations are eligible for tax exemption under Section 80G of the IT Act, 1961."
  • Follow us
  • Sign in
  • ​​
    Rs 10 = 1 Brick (Donate)
  • All Blogs
  • "Voices of Care"
  • कला के माध्यम से नशा-मुक्ति का संदेश
  • कला के माध्यम से नशा-मुक्ति का संदेश

    किला मैदान, बक्सर में नशा मुक्ति रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
    2 January 2026 by
    Buxar Medical City, Buxar Medical City

    बक्सर मेडिकल सिटी फाउंडेशन द्वारा संचालित “नशा मुक्ति अभियान” के अंतर्गत आज किला मैदान, बक्सर में नशा मुक्ति रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कला और रचनात्मकता के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को नशा-मुक्त समाज निर्माण से जोड़ना रहा।

    कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने रंगोली के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान को अत्यंत प्रभावशाली और सृजनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। रंगों और प्रतीकों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है।

    इस अवसर पर बक्सर मेडिकल सिटी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर समस्या है, जिससे निपटने के लिए जन-जागरूकता और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे रचनात्मक एवं जनभागीदारी वाले कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने और लोगों को नशा-मुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    रंगोली प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

    • प्रथम स्थान: रौशनी कुमारी
    • द्वितीय स्थान: ऋचा कुमारी
    • तृतीय स्थान: पलक कुमारी

    इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नशा-मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प भी लिया।

    बक्सर मेडिकल सिटी फाउंडेशन ने जानकारी दी कि नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में हरित रिबन वितरण, क्विज प्रतियोगिता, शपथ बोर्ड तथा पोस्टर अभियान जैसे कई अन्य जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

    इस सफल आयोजन में फाउंडेशन के निदेशक श्री रामनारायण सहित स्नेहा कुमारी चौरसिया, राहुल जायसवाल, इंद्रजीत चौबे, शुभम कुमार, खुशी केशरी, विनोद कुमार, अनिल कुमार एवं श्रेया कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।

    बक्सर मेडिकल सिटी फाउंडेशन समाज को नशा-मुक्त बनाने के अपने संकल्प के साथ निरंतर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    in "Voices of Care"
    Buxar Medical City, Buxar Medical City 2 January 2026
    Share this post
    Tags

    Read Next
    Buxar Medical City Foundation Conducts Anti-Drug Street Awareness Campaign
    Raising Public Awareness Through Banners and Pamphlets
    • Buxar Medical City Foundation
    • +91 9835651993
    • buxarmedicalcity@gmail.com
    Follow us

    Regd Office

    Buxar Medical City Foundation

    Purana Thana Road Buxar (BIhar) - 802101 India

    Privacy Policy l Terms of use


    An address must be specified for a map to be embedded

    Buxar Medical City

    Your Support Builds the City

    Contribute ₹10 for a symbolic brick or fund equipment, and program costs. Every rupee accelerates access to care.

    Other Ways to Help

    • Adopt a ward, ICU, or lab
    • Provide equipment & ambulances
    • Sponsor camps & outreach

    Donate Securly Discuss a Mejor Gift


    Copyright © Buxar Medical City
    Powered by Odoo - The #1 Open Source eCommerce