Skip to Content
  • "All donations are eligible for tax exemption under Section 80G of the IT Act, 1961."
  • Follow us
Buxar Medical City
  • 0
    My Cart
  • Sign in
  • Home
  • Medical CIty
  • Our Work

    Our Work


    Our Work Impact Updates
  • Gallery
  • Model Clinic
  • Find My Doctor
  • Contact
  • ​​
    Rs 10 = 1 Brick (Donate)
Buxar Medical City
  • 0
    • Home
    • Medical CIty
    • Our Work
    • Gallery
    • Model Clinic
    • Find My Doctor
    • Contact
  • "All donations are eligible for tax exemption under Section 80G of the IT Act, 1961."
  • Follow us
  • Sign in
  • ​​
    Rs 10 = 1 Brick (Donate)
  • All Blogs
  • "Voices of Care"
  • बक्सर में तीन दिवसीय टीबी जागरूकता अभियान की शुरुआत
  • बक्सर में तीन दिवसीय टीबी जागरूकता अभियान की शुरुआत

    6 September 2025 by
    Buxar Medical City, Buxar Medical City

    बक्सर, 5 सितम्बर 2025 – बक्सर मेडिकल सिटी फ़ाउंडेशन ने आज से नगर में तीन दिवसीय क्षय रोग (टीबी) जागरूकता अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 5 से 7 सितम्बर 2025 तक चलेगा और इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को टीबी के लक्षण, बचाव के उपाय, समय पर जाँच और निःशुल्क उपचार के बारे में जानकारी देना है।

    अभियान का पहला दिन

    पहले दिन, स्टेशन रोड, बक्सर पर जागरूकता स्टॉल लगाया गया, जहाँ फ़ाउंडेशन के स्वयंसेवकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने नागरिकों से सीधा संवाद किया। लोगों को पम्पलेट, पोस्टर और बैनर जैसी आईईसी सामग्री वितरित की गई। टीम ने घर-घर और मोहल्लों में पहुँचकर टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया, प्रारंभिक जाँच की आवश्यकता समझाई और इलाज़ की उपलब्धता पर प्रकाश डाला।

    संस्थापक का संदेश

    फ़ाउंडेशन के संस्थापक श्री राम नारायण ने कहा –

    “टीबी एक रोके जाने योग्य और इलाज़ योग्य रोग है, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण यह अब भी समाज को प्रभावित करता है। इस अभियान के माध्यम से हमारा लक्ष्य है कि बक्सर का हर नागरिक समय पर जाँच कराए और निःशुल्क उपचार सुविधाओं का लाभ उठाए।”

    आगे की रूपरेखा

    तीन दिनों के इस कार्यक्रम में –

    • 5 सितम्बर: स्टेशन रोड, बक्सर पर आईईसी सामग्री वितरण और जनसंवाद
    • 6 सितम्बर: पी.पी. रोड, बक्सर पर मानव श्रृंखला
    • 7 सितम्बर: कवलदह पोखरा, बक्सर में ऑन द स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता

    सामूहिक योगदान

    आज के जागरूकता कैंप को सफल बनाने में मुकेश कुमार खरवार, इंद्रजीत चौबे, पंकज मानसिंहका, सागर कुमार, अमरेंद्र चौबे, स्नेहा चौरसिया, खुशी केशरी, श्रेया कुमारी का उल्लेखनीय योगदान रहा। साथ ही, सैकड़ों स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर जानकारी प्राप्त की।

    फ़ाउंडेशन की अपील

    बक्सर मेडिकल सिटी फ़ाउंडेशन ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों और मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे इस जनहित अभियान में शामिल होकर “टीबी मुक्त बक्सर” के संकल्प को सफल बनाने में सहयोग करें।

    📞 हेल्पलाइन: +91 98356 51993

    🌐 वेबसाइट: www.buxarmedicalcity.in

    Our Work in the News

    Buxar Top News ​I ​News Vision Buxar I​​ ​​Hindustan ​

    ​Prabhat Khabar I ​​Daink Bhaskar I​ ​Rastriya Sahara ​

    ​Dainik Jagran ​I ​​​Jagriti Times ​ ​I ​Sanmarg

    in "Voices of Care"
    Buxar Medical City, Buxar Medical City 6 September 2025
    Share this post
    Tags

    Read Next
    ₹10 से शुरुआत करें और इतिहास रचें
    (आइए, बक्सर मेडिकल सिटी: दुनिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने में भागीदार बनें)
    • Buxar Medical City Foundation
    • +91 9835651993
    • buxarmedicalcity@gmail.com
    Follow us

    Regd Office

    Buxar Medical City Foundation

    Purana Thana Road Buxar (BIhar) - 802101 India

    Privacy Policy l Terms of use


    An address must be specified for a map to be embedded

    Buxar Medical City

    Your Support Builds the City

    Contribute ₹10 for a symbolic brick or fund equipment, and program costs. Every rupee accelerates access to care.

    Other Ways to Help

    • Adopt a ward, ICU, or lab
    • Provide equipment & ambulances
    • Sponsor camps & outreach

    Donate Securly Discuss a Mejor Gift


    Copyright © Buxar Medical City
    Powered by Odoo - The #1 Open Source eCommerce